गैस्ट्राइटिस में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:25

गेस्ट्राइटिस होने पर खानपान का रखें विशेष ख्याल, पेट की सूजन को ऐसे करें कम
पेट में सूजन हो तो ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो गेस्ट्राइटिस का प्रबंधन करने और उनके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकें.

गेस्ट्राइटिस (Gastritis) में पेट की परत पर सूजन और जलन महसूस होती है. किसी विषाक्त पदार्थ, नकसीर या संक्रमण की वजह से गेस्ट्राइटिस की शिकायत हो सकती है. पेट में सूजन (Stomach Inflammation) अचानक या समय के साथ धीरे-धीरे विकसित हो सकती है. कुछ मामलों में इसकी वजह से पेट में अल्सर की समस्या हो सकती है. इससे पेट में कैंसर का जोखिम बढ़ता है. यूं तो कई बार गेस्ट्राइटिस के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन कुछ मामलों में पेट के ऊपरी भाग में दर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है. अन्य लक्षणों में उबकाई, डकार, मतली, उल्टी, पेट भरा हुआ व फूला हुआ महसूस होना शामिल है. गेस्ट्राइटिस ज्यादा गंभीर हो तो पेट के अंदर ब्लीडिंग हो सकती है और कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे पसीना आना, सांस लेने में दिक्कत, बेहोशी, छाती और पेट में दर्द, उल्टी में खून आना आदि. अगर लक्षण एक सप्ताह या उससे ज्यादा समय के लिए दिखाई दे, तो डॉक्टर को तुरंत बता देना चाहिए.

बैक्टीरिया भी हो सकता है कारण

पेट में सूजन का उपचार उसकी स्थिति और कारणों पर निर्भर करता है. इसके अतिरिक्त गेस्ट्रोइंटेस्टिनल बैक्टीरियल संक्रमण भी इसका कारण हो सकता है. सबसे सामान्य बैक्टीरियल संक्रमण 'हेलीकोबेक्टर पाइलोरी वायरस' की वजह से होता है. यह एक ऐसा बैक्टीरिया है जो पेट की परत को संक्रमित करता है. यह दूषित पानी या भोजन के माध्यम से फैलता है. डॉक्टर एच. पाइलोरी का पता लगाने के लिए टेस्ट करवा सकते हैं. इसके लिए ब्लड टेस्ट, स्टूल टेस्ट (मल की जांच) और सांसों का टेस्ट किया जाता है. एंडोस्कोपी और पाचन तंत्र का एक्स रे भी किया जा सकता है.

इन चीजों का सेवन न करें

पेट में सूजन होने पर अनुचित खाद्य पदार्थों जैसे दूध के साथ मछली, दूध के साथ दही और चाय के साथ लहसुन न खाएं. भूख प्यास, पेशाब, मल त्याग जैसी प्राकृतिक क्रियाओं और इच्छाओं को ज्यादा कंट्रोल न करें. मसालेदार खाद्य पदार्थ और चाय, कॉफी व शराब का सेवन न करें. जिन लोगों को पेट में सूजन की शिकायत है, वे दिन के समय सोने से बचें. अगर शुरुआती चरण पर ही इस समस्या को नियंत्रित कर लिया जाए जो इसे बढ़कर अल्सर का रूप लेने से रोका जा सकता है.

ये खाद्य पदार्थ पहुंचा सकते हैं राहत

पेट में सूजन हो तो ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो गेस्ट्राइटिस का प्रबंधन करने और उनके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकें. इसके लिए उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ जैसे गाजर, ब्रोकली, दलिया, सेब आदि का सेवन करें. कम वसा वाले खाद्य पदार्थ जैसे मछली और चिकन खाएं. कम एसिडिटी वाले या ज्यादा क्षारिय खाद्य पदार्थों को सेवल करें. बिना कैफीन और कार्बोनेटेड वाले पेय का सेवन करें. इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि अत्यधिक शराब का सेवन पेट की परतों को नुकसान पहुंचा सकता है. यह पेट में पाचन रस द्वारा नुकसान पहुंचने की संभावनाओं को बढ़ा देता है. इसका ज्यादा सेवन करना एक्यूट गेस्ट्राइटिस के जोखिम को बढ़ाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info